नई दिल्ली. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान कुछ चौंका देने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं। गुजरात के जामनगर में लॉकडाउन के चलते घर से बाहर ना निकल पाने पर 21 साल के लड़के ने फांसी लगा ली। तमिलनाडु के थेनी जिले में होम क्वारैंटाइन किया गया लड़का घर से भाग निकला और बाहर आकर उसने बुजुर्ग महिला की दांत से काटकर हत्या कर दी।
केस 1: राजकोट में मजदूरी करता था युवक, लॉकडाउन में बेरोजगार हुआ
लॉकडाउन के चौथे दिन गुजरात के जामनगर में कौशिक मंडेरा ने फांसी लगा ली। युवक राजकोट में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर जामनगर पहुंचा था। वह घर से नहीं निकल पा रहा था। कौशिक के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा घर से नहीं निकल पाने के चलते परेशान हो गया था। रात में वह दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया।