खिलाड़ी ऑनलाइन फेस्टिवल और खेल सामग्री नीलाम कर रुपए जुटा रहे, सैलरी कम करवाने के अलावा डोनेशन भी दे रहे

खेल डेस्क. कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। खेल और खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं है। खेल जगत से जुड़े लोग चाहे वे खिलाड़ी हों या खेल एसोसिएशन या फिर अन्य कोई, सभी खुद को बचाने के साथ-साथ मदद भी कर रहे हैं। ये जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करने के अलावा खाने की सामग्री भी दे रहे हैं। कुछ खिलाड़ी चैरिटी इवेंट आयोजित कर राशि जुटा रहे हैं तो कुछ अपनी सैलरी कम करवाने के अलावा डोनेशन भी दे रहे हैं। कुछ खिलाड़ी क्राउड फंडिंग कर, वहीं कुछ स्पोर्ट्स इक्विपमेंट की नीलामी कर राशि जुटा रहे हैं। कई खिलाड़ी अपने-अपने देश की नेशनल हेल्थ सर्विस से जुड़ गए हैं। कुछ बड़े खेल फेडरेशन 200-300 करोड़ रुपए डोनेट कर चुके हैं जबकि कुछ ने स्टेडियम को पीड़ितों की मदद के लिए खोल दिया है।


नडाल, रामोस, गेरार्ड पिक ने पांच करोड़ जुटाए
राफेल नडाल, गेरार्ड पिक और सर्जियो रामोस ऑनलाइन ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल से जुड़े। स्पेनिश लीग द्वारा आयोजित चैरिटी इवेंट से कुछ अन्य सेलेब्रिटी भी जुड़े। इन्होंने इससे 5.2 करोड़ रुपए की राशि जुटाई। भारत में बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपए की मदद की है। गांगुली और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मीरतन शुक्ला 50 लाख रुपए के दाल-चावल दे चुके हैं। अमेरिका का नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन 300 करोड़ से ज्यादा की राशि जुटा चुका है।


कुछ खिलाड़ी अपने देश की हेल्थ सर्विस में वॉलंटियर बन रहे
ब्राजील के साओ पाउलो में पेकाम्बू स्टेडियम को ओपन-एयर हॉस्पिटल में बदल दिया गया है। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी सहित कई क्लब और रग्बी क्लबों ने स्टेडियम को हॉस्पिटल में बदलने की पेशकश की है। वहीं इटैलियन क्लब युवेंटस के स्टार रोनाल्डो, कई खिलाड़ी और स्टाफ ने चार महीने की लगभग 750 करोड़ की सैलरी छोड़ दी है।


जर्सी बनाने वाली कंपनी अब मास्क बना रहीं
मेजर लीग बेसबॉल की ऑफिशियल जर्सी और यूनिफॉर्म बनाने वाली कंपनी अब मास्क और गाउन बना रही है। यह कंपनी लोगों को फ्री में मास्क भी दे रही है।
स्टेडियम बना हॉस्पिटल, खिलाड़ियों ने 750 करोड़ की सैलरी छोड़ी


इंग्लैंड महिला क्रिकेटर हीथर नाइट नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) से बतौर वॉलंटियर जुड़ गई हैं। वे दवाएं बांटने, लोगों को जागरुक करने का काम करेंगी। फुटबॉल रेफरी एंथोनी टेलर एनएचएस में वॉलंटियर बन गए हैं। वहीं, भारतीय टीम को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा अब लोगों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। वे हरियाणा पुलिस में हिसार में डीएसपी हैं। इस समय जोगिंदर लॉकडाउन का पालन कराने और कोरोना से बचाने के लिए लोगों को घर में रहने के लिए कह रहे हैं।


Popular posts
फेडरेशन कप में सिल्वर विजेता शॉटपुट खिलाड़ी नवीन डोप टेस्ट में फेल, 4 साल का बैन लगा; ओलिंपिक खेलने का सपना भी टूटा
इटली के डॉक्टर का दावा- चैम्पियंस लीग के मैच के कारण बर्गामो शहर बना कोरोनावायरस का केंद्र, मैच के 2 दिन बाद संक्रमण से हुई पहली मौत
कोरोनावायरस के कारण सबसे ज्यादा नुकसान खिलाड़ियों का हुआ, मई तक के सारे टूर्नामेंट स्थगित
उम्र के आखिरी पड़ाव में खेल रहे 6 स्टार्स का आखिरी ओलिंपिक हो सकता है, टूर्नामेंट एक साल टलने से प्रदर्शन पर असर भी दिखेगा
कई देशों में लॉकडाउन, लेकिन बेलारूस में अभी भी खेली जा रही फुटबॉल; दर्शकों को भी अनुमति