भारत माता की जय को तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं घसीटना चाहिए: कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह पर भारत माता की जय नारे को लेकर निशाना साधने पर पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि पवित्र नारे को मूर्खतापूर्ण और तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं घसीटना चाहिए। उल्लेखनीय कि भाजपा संसदीय दल को संबोधित करते हुए मोदी ने डॉ. मनमोहन पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत माता की जय नारे से भी बू आती थी और वह इसे संदेह की नजरों से देखते हैं। हाल में मनमोहन सिंह ने कहा था कि भारत माता की जय नारे का दुरुपयोग भारत के उग्र और पूरी तरह से भावनात्मक विचार को गढ़ने के लिए किया जा रहा है और इस विचार से लाखों निवासी और नागरिक बाहर हैं। मनमोहन पर निशाना साधने के लिए मोदी की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी चिरपरिचित कूट भाषा का इस्तेमाल कर समस्या को और बढ़ा रहे हैं और आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। पार्टी की आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए भारत माता की जय जैसे शुभ नारे का इस्तेमाल मूर्खतापूर्ण और तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं किया जाना चाहिए। सिंघवी ने कहा ‎कि एक ओर आप भारत माता की जय नारे पर बात कर रहे हैं और पार्टी की आंतरिक बैठक में अपनी कूट भाषा में इसे विकृत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दंगों के पीड़ितों को आपकी नाक के नीचे गिरफ्तार किया जा रहा है और जो अपराध करने वाले हैं उन्हें सुरक्षा मिल रही है। इससे पहले राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष आनंद शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह की टिप्पणी को सही भावना में नहीं लिया। उन्होंने कहा ‎कि  व्यंग्यात्मक होने के बजाय उन्हें यह समझना चाहिए कि डॉ. मनमोहन सिंह अपनी विनम्रता और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं।" alt="" aria-hidden="true" />



 






 


Popular posts
फेडरेशन कप में सिल्वर विजेता शॉटपुट खिलाड़ी नवीन डोप टेस्ट में फेल, 4 साल का बैन लगा; ओलिंपिक खेलने का सपना भी टूटा
उम्र के आखिरी पड़ाव में खेल रहे 6 स्टार्स का आखिरी ओलिंपिक हो सकता है, टूर्नामेंट एक साल टलने से प्रदर्शन पर असर भी दिखेगा
अर्जेंटीना के फुटबॉलर दिबाला बोले- हर 5 मिनट में सांस फूलने लगती थी, मांसपेशियां भी सख्त हो जाती थीं
कई देशों में लॉकडाउन, लेकिन बेलारूस में अभी भी खेली जा रही फुटबॉल; दर्शकों को भी अनुमति
कोरोनावायरस के कारण सबसे ज्यादा नुकसान खिलाड़ियों का हुआ, मई तक के सारे टूर्नामेंट स्थगित