आरक्षक ने रक्‍तदान कर बचाई महिला मजदूर की जान

भोपाल। कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई के बीच देवास पुलिस के एक आरक्षक ने पीडि़त मानवता की सेवा के लिए उदाहरण प्रस्‍तुत किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर पैदल-पैदल आ रही देवास निवासी एक महिला श्रमिक सोनाली बेहोश होकर गिर पड़ी। अस्‍पताल ले जाने पर चिकित्‍सक ने बताया कि इस महिला को तत्‍काल एक यूनिट 'ए' पॉजीटिव्‍ह खून चढ़ाने की जरूरत है।


देवास में पदस्‍थ आरक्षक (वा‍हन चालक) धर्मेन्‍द्र भिलाला ने आगे आकर कहा कि मेरा ब्‍लड ग्रुप 'ए' पॉजीटिव्‍ह है और में रक्‍तदान करने को तैयार हूँ। उसने अस्‍पताल जाकर रक्‍तदान किया और इससे उस महिला की जान बच सकी। देवासवासी कोरोना संकट के समय पुलिस जवान द्वारा दिखाई गई मानवता की सराहना कर रहे है।


Popular posts
इटली के डॉक्टर का दावा- चैम्पियंस लीग के मैच के कारण बर्गामो शहर बना कोरोनावायरस का केंद्र, मैच के 2 दिन बाद संक्रमण से हुई पहली मौत
कोरोनावायरस के कारण सबसे ज्यादा नुकसान खिलाड़ियों का हुआ, मई तक के सारे टूर्नामेंट स्थगित
फेडरेशन कप में सिल्वर विजेता शॉटपुट खिलाड़ी नवीन डोप टेस्ट में फेल, 4 साल का बैन लगा; ओलिंपिक खेलने का सपना भी टूटा
उम्र के आखिरी पड़ाव में खेल रहे 6 स्टार्स का आखिरी ओलिंपिक हो सकता है, टूर्नामेंट एक साल टलने से प्रदर्शन पर असर भी दिखेगा
कई देशों में लॉकडाउन, लेकिन बेलारूस में अभी भी खेली जा रही फुटबॉल; दर्शकों को भी अनुमति